सीआईएमएफआर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Share This News

धनबाद। सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर), धनबाद में 21 जून को आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” रही।

संस्थान के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु श्री हीरालाल शर्मा एवं श्री शंकर प्रजापति ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

सीआईएमएफआर स्टाफ क्लब के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम संस्थान के डिगवाडीह परिसर सहित सभी क्षेत्रीय इकाइयों में भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भाग लिया तथा योग को अपनी नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

स्टाफ क्लब के सचिव डॉ. आनंद सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री विशाल चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अभिषेक पाण्डेय, श्री आकाश कुमार कर्ण, श्री संजीव वर्मा, श्री गौरव रघुवंशी एवं श्री अभिषेक महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सभी ने सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment