कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर केक काटकर राहुल गांधी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लगातार जनता के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा के तहत सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।