Breaking News

धनबाद बालिका टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, बालक टीम ने छोटानागपुर को हराया

Share This News

धनबाद: के. के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नीरो, गोविंदपुर, धनबाद में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। विभिन्न जिलों एवं इकाइयों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि धनबाद की बालिका टीम की रही, जिसने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया। वहीं धनबाद की बालक टीम ने महत्वपूर्ण मुकाबले में छोटानागपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन को 26-18 से पराजित कर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विजय झा (पूर्व बियाडा अध्यक्ष), डॉ. शिवानी झा, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. आशा राय, शारदा सिंह (अध्यक्ष, जिला परिषद),कृष्णा अग्रवाल, राजीव शर्मा, उदय सिंह, जुबैर आलम, अमरेंद्र सहाय (पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल धनबाद) एवं जीतेंद्र सिंह (सचिव, बार काउंसिल धनबाद) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल एवं अनुशासन की सराहना की।तीसरे दिन के प्रमुख मुकाबलों के परिणाम में बालक वर्ग में बी एस एल ने पश्चिमी सिंहभूम को 24-09 से पराजित किया।रामगढ़ ने हजारीबाग को 13-02 से हराया। सरायकेला ने छोटानागपुर को 18-09 से पराजित किया।इएसडीबीए ने धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ को 39-19 से हराया।इएसबीडीए ने जैप -1 को 25-11 से पराजित किया।टाटा स्टील ने हजारीबाग को 35-26 से हराया।बरहरवा ने साहेबगंज को 32-09 से हराया।जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन (JBA) ने गिरिडीह को 26-05 से पराजित किया।बी एस एल ने रामगढ़ को 35-19 से हराया।धनबाद ने छोटानागपुर को 26-18 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।बालिका वर्ग में जैप -1 ने टाटा स्टील को 25-17 से पराजित किया।धनबाद ने हजारीबाग को 15-06 से हराया।
जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन ने छोटानागपुर को 20-16 से पराजित किया- इएसडीबीए ने जामताड़ा को 08-02 से हराया।जैप -1 ने गिरिडीह को 30-00 से पराजित किया।धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ. साधना कुमारी ने धनबाद बालिका टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण एवं कड़ी मेहनत भविष्य में और बेहतर परिणाम लेकर आएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में तपन सेन (आयोजन सचिव, 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता), अनंत श्रीकृष्ण (संयुक्त सचिव, धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ) एवं पंकज कुमार (समन्वयक, धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ) सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment