Breaking News

जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी तथा अन्य को मिला जमानत ।

Share This News

जि . प. संख्या 14 गोविंदपुर में बायोमेडिकल वेस्ट जलने के विवाद में हुए केस में आज सम्बन्धित जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी तथा अन्य 6 लोगों को धनबाद कोर्ट से जमानत मिली । जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी ने कहा कि पिछड़ी में हुए जन आंदोलन जो कि बायो वेस्ट मेडिकल को जलने को लेकर में हुई मुकदमे में आज हम लोगों को जमानत मिला है ।
स्वाति कुमारी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में एक तो बायो मेडिकल कचरा जलाया जा रहा है और जब जनप्रतिनिधि इस गलत कृत्य के खिलाफ आवाज उठाते है तो उन पर मुकदमा किया जाता है उन्हें मुकदमा करके डरने की कोशिश की जाती है । इस सब में बरवाअड्डा थाना प्रभारी की जांच होनी चाहिए कि किस आधार पे अपने गांव के भोले भाले लोगों पर मुकदमा किया । बरवाअड्डा थानेदार तो एक दम करप्ट है । उनकी भी जांच होनी चाहिए ।स्वाति कुमारी ने कहा कि अब चाहे कितना भी मुकदमा करिए हम लोग डरने वाले नहीं है और आम जनता के मुद्दे के लिए हमेशा आवाज उठाएंगे । वही जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी के प्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने कहा कि जो झूठा आरोप हम लोगों पर लगाया गया था हमें न्यायालय पर विश्वास था और हमें जमानत भी मिली । आगे लड़ाई जारी रहेगी हम जनता के समस्या के लिए हमेशा लड़ने को तैयार है चाहे उसका अंजाम कुछ भी हो । दिलीप चौधरी का आरोप है कि बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में लाकर फेक दिया जाता है जिस कारण बगल में हो रहे खेतों में बैंडेज इंजेक्शन का नीडल इत्यादि निकलता है वहां के किसान इस कारण खेतों में खेती करना छोड़ रहे है ।बच्चे जब मैदानों में खेलते है तो उनके पैरों में इंजेक्शन के नीडल चुभ रहे है । हमने अपने निजी स्वार्थ के लिए विरोध नहीं किया था ये पूरे गांव के लोगों की परेशानी है जिसें हम लोगों पर ही झूठा मुकदमा करके डरने की कोशिश और आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है । अब जनता चुप नहीं रहेगी और अन्याय के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ेंगे ।

Leave a comment