Breaking News

श्री श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

Share This News

धनबाद :सहयोगी नगर सेक्टर-3 स्थित नवनिर्मित भव्य श्री श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिन मुख्य अनुष्ठान के तहत मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल महाभंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित हुए।प्राण प्रतिष्ठा के समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि मेयर संजीव सिंह ने युवाओं से अपने सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं को जानने-समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और बलिदान के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आज के युवा ज्यादातर समय मोबाईल फोन चलाने में देते हैं उनके अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को श्री राम महादेव, आदिशक्ति माँ दुर्गा के बारे में भी बताएं। मेयर संजीव सिंह उदय प्रताप सिंह हरीश सिंह व मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले अतिथियों एवं सदस्यों को पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य और श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा इस मंदिर के निर्माण के लिए मुखिया भुवनेश्वर प्रसाद यादव ने जमीन दान दिया था इसके लिए हम सब उनके आभारी हैं। रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया गया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के उदय प्रताप सिंह, हरीश सिंह, मृत्युंजय तिवारी,केदार नायक, अनिल कुमार,राजेश कुमार, निशांत कुमार, कुमुद प्रसाद यादव, एस.एस.पी सिन्हा, पंकज कुमार सिंह, अंशु कुमार, पी.आर. महाली, पवन यादव, दीपक कुमार, हर्ष राज, अजीत सिंह सहित सभी सदस्य का महत्वपूर्ण योगदान था।

Leave a comment