धनबाद:धनबाद के कोयलानगर स्थित साईं मंदिर में 27 जुलाई को अखंड कीर्तन एवं 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का आयोजन होगा। इसी संदर्भ में कोयला नगर साईं मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने की बात कही। बैठक में मंदिर के पुजारी तूफानी बाबा ने मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को बहुत ही धूमधाम से श्रद्धापूर्वक हजारों भक्तों के संग भव्य साईं पालकी यात्रा मंदिर से निकाली जाएगी और निर्धारित रूट का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। 29 जुलाई को मंदिर कमेटी के द्वारा साईं बाबा के लिए 56 प्रकार का भोग तथा तमाम भक्तों के लिए भंडारा का विशाल आयोजन होगा। उदय प्रताप ने कहा सनातन धर्म की रक्षा के लिए कीर्तन पूजा अर्चना एक अत्यंत सशक्त माध्यम है कीर्तन से हमारे धर्म की रक्षा के संदर्भ में संस्कारों का प्रवाह, सामुदायिक एकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं शांति की प्राप्ति के साथ सनातन धर्म के प्रति युवाओं का जुड़ाव होता है।बैठक में उदय प्रताप सिंह,चंदन कुमार, मंदिर के मुख्य पुजारी तूफानी बाबा, मनीष कुमार सिंह, सुदिस्ट कुमार, विकी, सुशील कुमार, कुलदीप कुमार सिंह, वृषभान, अजय पांडे, जयंत गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।