साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला साइबर क्रीमनल पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share This News

धनबाद साइबर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जोकि आमजनों को झांसे में लेकर उनका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाता था जिसके बदले उन्हें 5 हजार रु तक देता था और उनसे बैंक खाता से लिंक ए०टी०एम० एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नं० का सिम कार्ड ले लेता था.बाद में इन सब बैंक खाताओं को ए०टी०एम० एवं मोबाईल सिम के साथ साइबर अपराधियों को 20 से 25 हजार रुपये लेकर बेच देता था.पकड़ा गया आरोपी संतोष गोराई तीसरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.आरोपी के पास से एक मोबाईल और 6 सिम कार्ड तथा विभिन्न बैंको के 7 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं.डीएसपी साइबर ने प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि पुराना बरवाअड्डा थाना के सामने कृष्णा इंटरनेट कैफे में छापामारी के क्रम में साइबर अपराधी संतोष कुमार गोराई पकड़ा गया. पूर्व में भी तीसरा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है.

Leave a comment