धनबाद के कोहिनूर मैदान में बने वेयर हाउस के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक एप्रोच रोड बनाया जा रहा है. इस सड़क को कोर्ट रोड से जोड़ा जायेगा ताकि वेयर हाउस आनेवाले ट्रको के परिचालन में कोई परेशानी नहीं हो. अब इस रोड के बनने से कई अधिवक्ताओं के बैठने की समस्या उत्पन्न हो गई है. इस समस्या के समाधान के लिए धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ता गण एसडीएम से वार्ता करने पहुंचे. वार्ता के बाद अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि पहले सड़क 35 फिट बनाने का प्रस्ताव लिया गया था. जिला प्रशासन से वार्ता के बाद 25 फिट पर सहमति बनी है. शेष जगह से कचरा हटाकर वहां अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था करायी जा रही है. इसपर सभी की सहमति है.