वाद – विवाद , निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी पायल , वीणा बासुकी , रुपाली कुमारी , जयंती कुमारी , बेबी मोदी , प्रिया किसकु , मोना भंडारी , राखी कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया और साथ ही छात्राओं को बाल विवाह , बाल श्रम , दहेज उत्पीड़न एवं मौलिक अधिकार और कर्तव्य की विशेष जानकारी दी गई इस दौरान सहायक एलएडीसीएस सुमन पाठक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जा रही निशुल्क विधिक सहायता के विषय में जानकारी दीl कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डन -सह शिक्षिका मीरा कुमारी,सहायक शिक्षिका कुमारी पुष्पा , शिक्षिका शांति कुमारी, कविता मण्डल, नीतू कुमारी, सना नदीम, आरती कुमारी, पूनम कुमारी, सारिका कुमारी।डालसा कि और से राजेश कुमार सिंह , रिचा प्रसाद , जितेंद्र नाथ पांडे उपस्थित रहे ।