स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह में पुण्यतिथि मनाई गई

Share This News

धनबाद: गुरुवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की तेतुलमारी वेस्टमोदीडीह में पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा सोरेन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पासी ने किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में झामुमो सदस्य सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बाघमारा विशाल बाल्मीकि उपस्थित हुए। इस मौके पर सुनील पासी ने कहा की हमारे झारखंड अलग राज्य में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की बहुत बड़ी भूमिका रही थी और आज स्वर्गीय दुर्गा सोरेन हमारे बीच नहीं है पर हम सब को मिल कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता विशाल वाल्मीकि ने कहा की स्वर्गीय दुर्गा सोरेन झारखंड के एक महान नेता थे और जब झारखंड राज्य अलग हो रहा था तब दुर्गा सोरेन ने स्वर्गीय दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तब जाकर झारखंड अलग राज्य मिला। कहा की स्वर्गीय दुर्गा सोरेन मन में बसते हैं और वो झारखंड में गरीबों के मसीहा थे, उनकी कमी हमेशा रहेगी।मौके पर दीपक राय, बब्लू रवानी, राजकुमार बाल्मीकि, जुगलू पासी, शंकर दास सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a comment