महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन के डाउन लाइन में बीओबीआर रेक का फुटप्लेट निरीक्षण किया गया

Share This News

हाजीपुर: 07.05.2026

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्रीमती इंदू रानी दुबे के साथ आज दिनांक 07.05.2026 को गुरपा-गझडी घाट सेक्शन में बीओबीआर रेक का फुटप्लेट निरीक्षण किया।

ग्रैंड कॉर्ड (जीसी) लाइन की शुरूआत लॉर्ड मिंटो ने 1906-07 में किया था जिसका एक भाग धनबाद मंडल का गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन है। यह रेलखंड चुनौतीपूर्ण है जिसमें 1ः80 का रूलिंग ग्रेडिएंट, तीन सुरंग, छोटी पहाड़ियां और ऊँचे टीले हैं । आजादी के पूर्व बने इस रेलखंड में टनल की उंचाई सीमित होने और अवरोध के कारण बीओबीआर वैगन का परिचालन पहले नहीं किया जाता रहा है । परंतु पूर्व मध्य रेल ने आई.आई.टी.-आई.एस.एम. धनबाद के साथ मिलकर टनल रीडिज़ाइन और डाइमेंशन बढ़ाने जैसी चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा किया और इसके फलस्वरूप डाउन लाइन में खाली बीओबीआर का परिचालन ट्रायल संभव हो सका है।

इससे चुनौतीपूर्ण गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन में बीओबीआर रेक ऑपरेशन शुरू करने तथा बाढ़, बरौनी और सलाकाटी (नॉर्थईस्ट) एन.टी.पी.सी प्लांट्स के लिए वैगन टर्नराउंड में सुधार होगा ।

विदित हो कि इसके पहले गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन के रास्ते बाढ़, बरौनी एन.टी.पी.सी प्लांट्स हेतु कोयले का परिवहन बॉक्स-एन रेक द्वारा ही किया जाता है । अभी बीओबीआर रेक में धनबाद मंडल में कोयला लोडिंग के उपरांत इसे प्रधानखांटा-आसनसोल-झाझा के रास्ते बाढ़, बरौनी और सलाकाटी (नॉर्थईस्ट) एन.टी.पी.सी प्लांट्स हेतु कोयले का परिवहन किया जाता है । इसमें जीसी लाइन के तुलना में ज्यादा समय लगता है । वापसी में भी इसी रूट से खाली बीओबीआर रेक धनबाद मंडल को मिलता है ।

परंतु अब जीसी लाइन के गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन द्वारा बीओबीआर रेक की वापसी धनबाद मंडल को हो सकेगी । इससे वैगन टर्न राउंड में काफी कमी आएगी और रेक की उपलब्धता बढ़ जाने से ज्यादा लोडिंग संभव हो पाएगा ।

Leave a comment