Breaking News

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो निरीक्षण तथामाननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार, सह सांसद के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक |

Share This News

धनबाद: 01.05.26

आज दिनांक 01.05.26 को धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड पर स्थित विभिन्न स्टेशनों, ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए |
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री/ भारत सरकार सह सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव तथा अन्य गणमान्य अथितिगण के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई | बैठक के दौरान रेलवे संबंधी विभिन्न जन-मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति तथा रेल परिचालन एवं सर्वसाधारण की सुविधा हेतु सुगमता एवं सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के उपाय शामिल थे | इसके अतिरिक्त आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) एवं रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया | इसके साथ ही माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री/ भारत सरकार सह सांसद, माननीय विधायक तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कोडरमा स्टेशन परिसर सहित कोडरमा स्टेशन के निर्माणाधीन नई बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण भी किया गया l धनबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर सुधार, सुरक्षा मानकों के उन्नयन तथा समग्र रेल विकास के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जा रहे है | इस अवसर पर अन्य गणमान्य अथितिगण तथा धनबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

Leave a comment