धनबाद में शिक्षा महोत्सव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्रों को मिलेगा निशुल्क करियर मार्गदर्शन

Share This News

धनबाद: शहर के धनसार स्थित Radiation Blue Hotel में “शिक्षा महोत्सव 2026” को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के निदेशक रविंद्र साहू ने 23 अप्रैल 2026 को होने वाले इस आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि यह महोत्सव खास तौर पर 12वीं पास छात्रों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है, जहां उन्हें पूरी तरह निशुल्क करियर गाइडेंस दी जाएगी। छात्रों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल, लॉ सहित विभिन्न क्षेत्रों के कॉलेजों के चयन में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा।

कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालय हिस्सा लेंगे। यहां लगाए जाने वाले स्टॉल्स के माध्यम से छात्र अलग-अलग कोर्स और संस्थानों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही अनुभवी करियर एक्सपर्ट्स छात्रों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में मदद करेंगे।

रविंद्र साहू ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आयोजन में छात्रों के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, ताकि सभी मिलकर बेहतर करियर विकल्प का निर्णय ले सकें।

इच्छुक अभ्यर्थी कार्यक्रम के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, वहीं आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, और प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय आकर इसमें शामिल हो सकते हैं।

यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम मानी जा रही है, जो छात्रों को उनके करियर के लिए सही मार्गदर्शन देने में उपयोगी साबित होगी।

Leave a comment