झारखंड: झारखंड बार काउंसिल के लिए हुए चुनाव में मनोज कुमार ने सदस्य पद पर जीत हासिल की है। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार ने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में 676 वोटों का कोटा पार करते हुए लगातार दूसरी बार इस पद पर चुने जाने का गौरव प्राप्त किया।
मनोज कुमार धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। वे झारखंड के पूर्व अभियंता प्रमुख और समाजसेवी डॉ. सी.के. सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाइयां दीं।
संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है और इसे धनबाद के अधिवक्ताओं एवं खेल से जुड़े वकीलों की सामूहिक जीत बताया। इस मौके पर डीसीए से जुड़े जावेद खान, संजीव झा, रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, उत्तम विश्वास, ललित जगनानी, बाल शंकर झा, बीएच खान, राजन सिन्हा, संजीव राणा, डॉ. राज शेखर सिंह, द्वारिका तिवारी सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।