32 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज कलियासोल प्रखंड में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 32 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी श्री अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि निरसा में आयोजित शिविर में 15, बलियापुर में 52, धनबाद में 44, तोपचांची में आयोजित शिविर में 61, टुंडी में 51, पूर्वी टुंडी में 27, गोविंदपुर में 27 तथा कलियासोल में 32 सहित 309 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ है।

बताया कि एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांगजनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

Leave a comment