लायंस क्लब ऑफ धनबाद ने चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को पिलाया शरबत पानी

Share This News

धनबाद: सोमवार को लायंस क्लब ऑफ धनबाद के तरफ से सामाजिक सेवाकार्य के अन्तर्गत धनबाद का भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को पानी,शर्बत एव शिकंजी पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुरुआत दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक बैंक मोड़,न्यू मार्केट के पास राह चलते हर एक स्कूली बच्चो,टोटो टेम्पो वाले एवं उसमें बैठे सवारी को बुला बुलाकर शिकंजी एवं शरबत पिलाकर क्लब के सदस्यो ने अपना सेवा प्रदान किया। लगभग अठारह सौ लोगो को शिकंजी पिलाया गया । गर्मी में क्लब के इस राहत शिविर की लोगों ने जमकर तारीफ की।क्लब के अध्यक्ष दिलिप सुविकि ने बताया कि हर साल गर्मी के मौसम में लायंस क्लब ऑफ धनबाद के सदस्य एवं सदस्याओं के द्वारा गर्मी में काफी उत्साह के साथ राहत सेवाकार्य किया जाता है।इस कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए क्लब के अध्यक्ष दिलिप सुबिकि, सचिव शेखर प्रसाद,प्रकाश बंसल,परेश ठक्कर, अंजन सात्रा,इंदु मित्रा,मुकेश बर्मन, प्रज्जवल भट्टाचार्य, अनुप अग्रवाल एव मनोज सिंघल अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Leave a comment