दरभंगा के माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर एवंमहाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा किया गया दरभंगा जं. के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा

Share This News

हाजीपुर: 15.10.2026

दरभंगा के माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर एवं पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिंपी गर्ग द्वारा आज दिनांक 15.10.2026 को दरभंगा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे दरभंगा स्टेशन के पुनर्विकास एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का समीक्षा की गयी । साथ ही माननीय सांसद से दरभंगा एवं इसके आसपास चल रहे रेल विकास परियोजनाओं तथा यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर महाप्रबंधक ने मार्गदर्शन प्राप्त की ।

इसके उपरांत महाप्रबंधक द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधा, संरक्षा तथा साफ-सफाई आदि का जायजा लिया गया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे दरभंगा स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का गहनता से जायजा लिया तथा कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा शिशो जं. का भी निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्र सहित मंडल एवं मुख्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment