धनबाद :मंगलवार को सबलपुर सहयोगी नगर स्थित ओल्ड एज होम में भूली निवासी समाजसेवी नीलूकांत सिन्हा की पत्नी स्वर्गीय आशा सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि व बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। आश्रम में स्वर्गीय आशा सिन्हा की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर उनके योगदानों को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने नमन किया। नीलू कांत सिन्हा ने आश्रम के सभी वृद्ध जनों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी,सदस्य सोनी एवं श्यामल ने वृद्ध जनों की सेवा में आश्रम आए सभी अतिथियों को धन्यवाद देकर स्वागत अभिनंदन किया। बाबा साहब की जयंती एवं नीलू सिन्हा की पुण्यतिथि पर वृद्धजनों की सेवा में राजू प्रसाद हाड़ी,सरजू सिंह, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश पासवान,पंकज सिंह, सुदिस्ट कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पासवान, मनु प्रसाद हाड़ी,नंदकिशोर पासवान, मनमोहन सिंह, प्रवीण सिंह, दीपक महतो, धीरेंद्र प्रसाद, कृष्ण सिंह, सौरभ सिंहा,संजीव सिंह आरके प्रसाद, केपी प्रसाद प्रमोद सिंह सक्रिय थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
