केक काटकर मनाया डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती,आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Share This News

धनबाद.मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हाड़ी जाति समाज सुधार समिति समाजिक संस्था द्वारा अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही केक काटकर कार्तिक हाड़ी ने अम्बेडकर जयंती को सेलिब्रेट किया गया.इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को नमन किया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। अंबेडकर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में हाड़ी जाति समाज सुधार समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है।
शमशेर आलम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक समान और सशक्त समाज बनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके संघर्षों को रेखांकित किया और समानता व भाईचारे के मार्ग पर चलने की अपील की। मौक़े पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम कार्तिक हाड़ी कोषाध्यक्ष विजय हाड़ी गोविन्द पुर के भोला हाड़ी राकेश चौधरी मंटू दास राजू दास इम्तियाज आलम काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment