धनबाद :भारत के संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब के जयंती पर एनएसयूआई, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह अपने साथियों के साथ पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, तथा राज रंजन सिंह ने ये बताया कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया, जिसमें समानता, समता, न्याय और अधिकार की आत्मा बसती है। संविधान की यही ताकत शोषित, वंचित, आदिवासी और पिछड़े समाज के लिए आशा, सम्मान और आगे बढ़ने का सबसे बड़ा सहारा बनी है।विपरीत परिस्थितियों में भी उनका संघर्ष, उनका साहस और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा का दीप है। बाबा साहेब ने सिर्फ संविधान नहीं बनाया, बल्कि देश के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग बनने की राह दिखाई, मौके पर पीके रॉय कॉलेज उपाध्यक्ष आयुष सिंह, अभिषेक,प्रिंस कुमार, अनुराग तिवारी मौज़ूद थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट