Breaking News

महापौर के निर्वाची पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण

Share This News

नगर निकाय चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने वार्ड संख्या 23, 24 सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया।

उन्होंने वार्ड संख्या 23 के बूथ संख्या 13 व 14, वार्ड संख्या 24 के बूथ संख्या 3 व 4 तथा अन्य वार्ड के बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार के साथ आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment