धनबाद, 26 जनवरी 2025-::एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमडी गणेश प्रसाद सिंह, निदेशक शिवसेना सिंह, और सीईओ डॉक्टर जितेंद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सीएमडी श्री गणेश प्रसाद सिंह ने अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी हुआ, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
सीएमडी श्री गणेश प्रसाद सिंह ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और पूरी टीम का धन्यवाद किया और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एस.जे.ए. अस्पताल का उद्देश्य हर रोग का इलाज एक ही छत के नीचे प्रदान करना है, ताकि धनबाद के लोग इलाज के लिए बाहर न जाएं।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर एस.जे.ए. अस्पताल ने बैंक मोड़ धनबाद में एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन भी किया। इस कैम्प में मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने भाग लिया और लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच और दवाइयां वितरित की। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कैम्प का लाभ उठाया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के बीच प्रसाद वितरण और मुँह मीठा करवाकर समारोह को यादगार बनाया गया। अस्पताल के बाहर भी प्रसाद वितरण किया गया, जिससे यह गणतंत्र दिवस आयोजन और भी खास बन गया।