गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर धनबाद में परेड का पूर्वाभ्यास संपन्न

Share This News

धनबाद, 24 जनवरी 2025: गोल्फ ग्राउंड में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य समारोह के लिए आज परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

परेड में विभिन्न प्लाटून ने आकर्षक और भव्य प्रदर्शन किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा, “पुलिस जवानों द्वारा परेड की तैयारियां बेहतर ढंग से की गई हैं। सुनिश्चित किया जाएगा कि परेड के दौरान कोई त्रुटि न हो। सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।”वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड में भाग लेने वाले प्लाटूनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी टुकड़ियां पूरे स्वाभिमान और गर्व के साथ परेड में भाग लें।

परेड पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक श्री राजीव रंजन, एसडीएम श्री राजेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।परेड पूर्वाभ्यास के सफल आयोजन ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। गोल्फ ग्राउंड पर मुख्य समारोह के भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a comment