​​धनबाद समाहरणालय के दो कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

Share This News

​
कल दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर दो समर्पित कर्मियों—जिला गोपनीय शाखा के अनुसेवक श्री बलभद्र कुम्हार एवं नीलम पत्र शाखा में अनुसेवक श्री खीरोद कुमार दास—को आदर-सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ एवं निष्ठावान सेवाकाल की सराहना की गई।

​अगस्त 2006 से निरंतर सेवारत रहे श्री बलभद्र कुम्हार ने लगभग दो दशकों तक पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं, समाहरणालय के नीलम पत्र शाखा में प्रतिनियुक्त अनुसेवक श्री खीरोद कुमार दास ने भी अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान अत्यंत तत्परता, शालीनता एवं निष्ठा के साथ शासकीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

​विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर ससम्मान विदाई दी। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि कार्यालयीन व्यवस्था को सुचारू रखने में चतुर्थवर्गीय कर्मियों का योगदान अमूल्य होता है, जिसे दोनों कर्मियों ने बाखूबी निभाया।

उपायुक्त के गोपनीय आवासीय कार्यालय में ​जिला गोपनीय शाखा के अनुसेवक श्री बलभद्र कुम्हार को विदाई दी गई। वहीं समाहरणालय स्थित नीलम पत्र शाखा में श्री खीरोद कुमार दास को विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री बलभद्र कुंभकार एवं श्री खीरोद कुमार दास के स्वस्थ, सुखद, समृद्ध एवं सुदीर्घ सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।

मौके पर नजारत उप समाहर्ता श्री दीपक दुबे, सहायक प्रशासी पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार, सहायक प्रशासी पदाधिकारी श्री आनंद झा, वरीय सहायक श्री लक्ष्मीकांत साव, सहायक श्री जोगा कुमार, सहायक श्री बजरंग तिवारी, आदेशपाल श्री शिबू मंडल, अनुसेवक श्री जयराम प्रजापति समेत गोपनीय कार्यालय, नजारत कार्यालय तथा नीलाम पत्र शाखा के कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment