ठाकुर कुल्ही छठ पूजा समिति का पुनर्गठन सम्पन्न।

Share This News

धनबाद: श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति, ठाकुर कुल्ही, धैया (वार्ड संख्या-21) के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सामुदायिक भवन में श्री बबलू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बबलू सिंह ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी और पिछले लगातार 29 वर्षों से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी पूजा पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी।
बैठक में निर्माणाधीन सूर्य मंदिर को भव्य स्वरूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।
सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें –
अध्यक्ष – फोदार सिंह, उपाध्यक्ष – इंदर सिंह, नूनेश्वर सिंह, सचिव – शशिकांत पांडे, सह-सचिव – अमर सिंह, संजय सिंह, बिट्टू सिंह, संगठन सचिव – विकास राय, कोषाध्यक्ष – संतलाल महथा, निर्मल महतो, उपकोषाध्यक्ष – लालमोहन, अंकित, संरक्षक – बबलू सिंह, पूरन सिंह, सुभाष साव, जयंत मिश्रा, विकास चौरसिया, पूजा प्रभारी – प्रसून पांडे एवं मीडिया प्रभारी – इंदर सिंह, प्रहलाद रजक को मनोनीत किया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment