JBKSS के महासचिव फरजान खान और प्रवक्ता सुशील मंडल पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Share This News

धनबाद। जयराम महतो की पार्टी झारखंड बंगाली क्रांति सुरक्षा सेना (JBKSS) के केंद्रीय महासचिव फरजान खान और केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल समेत 4 लोगों पर पार्टी की महिला मोर्चा की एक नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि फरजान खान और सुशील मंडल ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और साथ ही धमकाकर आपत्तिजनक मांगें कीं।

महिला नेता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने उन्हें धमकी देकर साथ में सोने की बात कही। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने फरजान खान, सुशील मंडल और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता को परखने के लिए महिला नेता का बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटा रही है। इस घटना के बाद JBKSS पार्टी में विवाद बढ़ने की संभावना है। मामले में जयराम महतो और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a comment