Breaking News

नया बाजार वेलफेयर सोसाइटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर किया माल्यार्पण

Share This News

धनबाद। नया बाजार वेलफेयर सोसाइटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर नया बाजार, धनबाद स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीवाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा और विशिष्ट अतिथि पूर्व खनन निदेशक आई डी पासवान एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी सी ठाकुर रहे।

इस अवसर पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रसाद, समाजसेवी चंपा शाह, शिल्पी घोष, इरफान आलम, राजेश श्रीवास्तव, सानू चौधरी, समीर सरकार, राजीव शाह, रवि श्रीवास्तव, शमीम अख्तर, और लक्ष्मण प्रसाद समेत धनबाद के कई गणमान्य अतिथियों ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

सोसाइटी के अध्यक्ष जुबेर आलम और महासचिव तारकनाथ दास ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने नेताजी के बताए हुए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और नेताजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Leave a comment