Breaking News

धनबाद: एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने गोली लगे गंभीर मरीज़ का सफल ऑपरेशन कर बचाई जान, चिकित्सा क्षेत्र में रचा नया इतिहास

Share This News

धनबाद स्थित एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने एक जटिल ऑपरेशन के माध्यम से गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यापारी की जान बचाकर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया। बरवाड़ा निवासी इस मरीज़ को पेट में गोली लगने से आंतरिक अंगों को गंभीर क्षति पहुंची थी। कई अस्पतालों में इलाज न मिलने के बाद परिजनों ने एस.जे.ए.एस अस्पताल का रुख किया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. अर्घ्य बासु के नेतृत्व में डॉक्टरों ने “एक्सप्लोरेटरी लैपरोटोमी” तकनीक का उपयोग करते हुए लिवर और आंतों की मरम्मत की, जबकि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके दाहिने गुर्दे को हटाया गया। ऑपरेशन के दौरान ब्लड बैंक से चार यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर मरीज़ को भारी रक्तस्राव से बचाया गया। क्रिटिकल केयर विभाग की देखरेख में मरीज़ की स्थिति स्थिर हुई और वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अस्पताल के सीईओ डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने इसे एस.जे.ए.एस अस्पताल की विशेषज्ञता और टीम वर्क का नतीजा बताते हुए कहा, “हम अपने मरीज़ों की जान बचाने और उन्हें जीवन का नया अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह ऑपरेशन हमारी अत्याधुनिक सुविधाओं और समर्पित टीम की क्षमता का प्रमाण है।”

मरीज़ के परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उनकी उम्मीद की आखिरी किरण बताया। एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने इस सफलता के साथ धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है।

Leave a comment