धनबाद :बसंत 2026, वार्षिक एलुमनी मिलन समारोह के दौरान दीप्टी लेडीज़ क्लब (डीएलसी) द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल तीनों दिनों तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। डीएलसी की अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा के नेतृत्व में पूरी टीम ने बेहतरीन समन्वय के साथ लाइव फूड स्टॉल का संचालन किया।
स्टॉल पर गोलगप्पा (4 पीस) मात्र ₹20 में उपलब्ध था, जबकि दही बड़ा (2 पीस) ₹50 और आलू दम दही बड़ा ₹80 में परोसा गया। चाट प्रेमियों के लिए पापड़ी चाट ₹50 तथा झालमुड़ी ₹30 प्रति प्लेट में लोगों ने खूब पसंद की। मीठे में तिल लड्डू ₹15 प्रति पीस और गुलाब जामुन ₹30 में उपलब्ध रहे, जिन्हें हर आयु वर्ग के लोगों ने चाव से खाया।
इसके अलावा चावल बड़ा ₹50, चिकन बिरयानी ₹200 प्रति प्लेट, मालपुआ ₹30, चेना पोड़ा ₹50 तथा पानी पुरी (4 पीस) ₹20 ने भी खूब वाहवाही बटोरी। लाइव काउंटर पर आलू टिक्की चाट, लिट्टी चोखा, डोसा, इडली, वडा पाव, मोमो, फर्रा, चिकन पकौड़ा और गाजर का हलवा जैसे व्यंजनों की खुशबू पूरे परिसर में फैलती रही।
तीनों दिनों तक एलुमनी, अतिथियों और छात्रों की भीड़ स्टॉल पर उमड़ती रही। स्वाद और आत्मीय सेवा के संगम ने इस स्टॉल को कार्यक्रम की सबसे जीवंत जगह बना दिया। डीएलसी की पूरी टीम ने अपने समर्पण और आतिथ्य से बसंत 2026 को और भी यादगार बना दिया।