धनबाद।भाकपा-माले की एक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय गोविंदपुर, रतनपुर में आयोजित की गई।बैठक से पूर्व पार्टी के सदस्यों ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो के अचानक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।सदस्यों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि सभा के बाद भाकपा- माले के युवा संगठन आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की बैठक जिला प्रभारी कामरेड सोनू शर्मा की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति,युवाओं की भागीदारी और भविष्य के आंदोलन व कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।जिसमे विशेष रूप से बेरोजगारी शिक्षा, निजीकरण,महंगाई और संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ युवाओं को संगठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को भाकपा माले युवा मोर्चा (आरवाईए)गोविंदपुर प्रखंड का अध्यक्ष और मोहम्मद हुसैन को सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने,पंचायत स्तर पर आरवाईए की इकाइयों का विस्तार करने और जनसंघर्षों में युवाओं की प्रभावशाली भूमिका सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।स्थायी समिति के सदस्य कामरेड कार्तिक प्रसाद ने कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने रोजगार और सम्मान की बड़ी चुनौती है,जिसका समाधान केवल संगठित संघर्ष से ही संभव है।प्रखंड सचिव कामरेड गोपाल महतो ने पार्टी और जनसंगठनों के बीच बेहतर तालमेल पर बल दिया, ताकि जनआंदोलनों को गति दी जा सके।
बॉक्स…….
आने वाले दिनों में धनबाद जिले के हर कोने में पार्टी का परचम लहराएगा – मुकेश शर्मा
मौके पर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास मुझ पर जताया हैं,मैं उसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।मुकेश ने कहा कि भाकपा माले युवा मोर्चा को अब और मजबूती प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर युवा मोर्चा को इतना मजबूत बनाना है कि आने वाले दिनों में धनबाद जिले के हर कोने में पार्टी का परचम लहराए।
बैठक में ये रहे शामिल………
वही बैठक में दामकड़ा–बरवा पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज हाजरा,अनिल ठाकुर,चंदन प्रमाणिक विजय चौरसिया,मंगल मंडल,प्राण मंडल, शिवम विश्वकर्मा,जमालुद्दीन अंसारी,मुख्तार अंसारी,वृंदावन महतो,राहुल निषाद सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।