Breaking News

बी सी सी एल के मुख्यालय में झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन का सशक्त आगाज.

Share This News

बीसीसीएल क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर सीएमडी को सौंपा गया बिंदुवार ज्ञापन

धनबाद :झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नये बीसीसीएल जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान के नेतृत्व में यूनियन के जोनल पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कोयला भवन स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड मुख्यालय में सीएमडी मनोज अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूरे बीसीसीएल क्षेत्र में व्याप्त श्रमिक सुरक्षा, ठेका एवं एमडीओ व्यवस्था, एरिया-10 में घटित गंभीर घटना, ठेका श्रमिकों के अधिकार, वेतन भुगतान, पीपीइ, पीएफ ईएसआई, स्थानीय रोजगार की प्राथमिकता सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बिंदुवार ध्यानाकर्षण पत्र सीएमडी को सौंपा।

यूनियन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्पादन के दबाव में श्रमिक सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है और ठेका एवं एमडीओ मोड में कार्यरत श्रमिकों को भी स्थायी कर्मियों के समान सुरक्षा मानक एवं अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और डायरेक्ट पेमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

सीएमडी मनोज अग्रवाल ने यूनियन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल में सुरक्षित, संतुलित और मानवीय कार्य-संस्कृति को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान यूनियन के उपाध्यक्ष सूरज महतो,सचिव सुशील कुमार मंडल (रामु),गोपिन टुडू, प्रभास प्रसाद सिंह, अजय रवानी, श्याम रवानी, कन्हाईलाल सिंह, हराधन मोदक, नाथमुनी दुबे, प्रवीण लाला, जीतन बाउरी, विकास भंडारी, प्रकाश चौहान, अजीत चौहान,हीरालाल गोराई, सहदेव टुडू, अमित राणा, बंटी विश्वकर्मा, राजेश राम, प्रशांत बाउरी समेत कई समर्थक मौजूद थे।बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद हुआ, जो प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a comment