Breaking News

धमाल मचा गूगल मीट पर भोजपुरी सरधा मंच की राष्ट्रीय काव्या गोष्टी में

Share This News

भोजपुरी सरधा मंच (राष्ट्रीय) के तत्वावधान में गूगल मीट पर भोजपुरी भाषा की राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी के प्रसिद्ध कवि राघव पांडेय ने की। शहीद दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र के ऊपर न्योछावर शहीदों को भोजपुरी कविता के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सरस्वती वंदना साहित्यकार सरिता पांडेय की ओर से प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव और संकट मोचन हनुमान के चरण में कविता के माध्यम से उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ भोजपुरी कवि संतोष ओझा,सुश्री रिंकू दुबे वैष्णवी, ममता चौबे, पांडेय सरिता राजेश्वरी, प्रीतम तिवारी, कृष्णदेव यादव, रमेश हंसमुख तथा गुड्डू गुलशन यदुवंशी ने अपनी प्रस्तुति के जरिए विभिन्न कविताओं के माध्यम से वातावरण को मानो बिल्कुल साहित्यिक व कविमय बना दिया।

Leave a comment