Breaking News

धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने किया वनभोज एवं पारिवारिक मिलन का आयोजन।

Share This News

धनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में वनभोज सपारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन 11 जनवरी को नेहरू पार्क पंचेत डेम धनबाद में किया गया। पारिवारिक मिलन समारोह एवं वनभोज में मनोरंजन के लिए संगीत, बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों की व्यवस्था की गई। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने खेलों का भरपूर आनंद उठाया। संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक मिलन समारोह एवं वनभोज का आयोजन करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा और साथ ही साथ संस्था के हित में जो उचित कार्य होगा उसे भी किया जाएगा और हमारी संस्था सामाजिक कार्य में भागीदारी निभाती आई है और आगे भी निभाएगी ।
इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव गुड्डू गुप्ता, अनूप साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी, मनीष शाह, अभिजीत भट्टाचार्य, सलाहकार मृत्युंजय प्रसाद, अनिल गुप्ता, सूरज रवानी, मनोज राठौर, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, सुबोध महाराज, महेश प्रधान, वरुण, मोहनदेव, दिनेश, अभिलाष, विक्की, सुनील महतो, अजित, भोलू चौहान, प्रफुल्ल, अंकुर, विजय, सन्नी, दिनेश, शशि, ब्रजेश झा, राजा हैदर ने अहम योगदान दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment