धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित आनंद मेला के अवसर पर धनबाद टोयोटा ने अपनी स्टाइलिश और प्रीमियम एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर डार्क एडिशन को धनबाद में भव्य रूप से लॉन्च किया। इस प्रीमियम एसयूभी की लॉन्चिंग बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा किया गया।
इस लॉन्च इवेंट में बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल प्रेमी, ग्राहक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आनंद मेला जैसे लोकप्रिय और जनसमूह से जुड़े आयोजन में हाइराइडर ब्लैक एडिशन की प्रस्तुति को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।
हाइराइडर डार्क एडिशन अपने ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर फिनिश, और उन्नत टेक्नोलॉजी फीचर्स के कारण खास पहचान बनाता है। यह एसयूवी स्टाइल, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन प्रस्तुत करती है।
कार्यक्रम के दौरान टोयोटा प्रतिनिधियों ने बताया कि हाइराइडर डार्क एडिशन आधुनिक सेफ्टी फीचर्स, बेहतर माइलेज और टोयोटा की विश्वसनीय इंजीनियरिंग के साथ आता है, जो इसे शहरी और लंबी दूरी की ड्राइविंग-दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आयोजित आनंद मेला में इस लॉन्च के माध्यम से टोयोटा ने धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में अपने ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत किया है। मौके पर वाहन का लाइव डिस्प्ले, फीचर डेमो और बुकिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध रहीं।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
