दीक्षा महिला मंडल के आनंद मेला में वृद्धा आश्रम के वृद्धजन सम्मानित

Share This News

धनबाद.बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की ओर से कोयला नगर नेहरू कॉमलेक्स में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला में लालमणि वृद्धाआश्रम के वृद्धजनों को सम्मानित किया गया.दीक्षा महिला मंडल द्वारा वृद्धजनों को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था.मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल एवं वृद्धजनों के द्वारा संयुक्त रूप से मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस मेला में वृद्धजनों को कला संस्कृति और रचनात्मकता के इस अद्भुत संगम को देखने का अवसर मिला.वृद्धजनों को साथ लेकर मेले में पहुंचे वृद्धआश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी से बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मुलाक़ात की एवं वृद्धा आश्रम को आगे भी बीसीसीएल की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया.नौशाद गद्दी ने सीएमडी को निकट भविष्य में वृद्धआश्रम आने का आमंत्रण भी दिया. जिसे सीएमडी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही वृद्धआश्रम आकर वृद्धजनों का हाल जानेंगे. बता देन कि इस दो दिवसीय मेले में हस्तशिल्प फैशन, आभूषण, व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के लगभग 80 स्टोल लगे हैं, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मंच देना है। मेले में हस्तशील फैशन, ज्वैलरी, घरेलू सजावट और देशभर की व्यंजन शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण, कला, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया है।

Leave a comment