रांची:झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला अध्यक्षों की बैठक शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जदयू विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी विशेष रूप से उपस्थित हुई। बैठक में चार मुख्य प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें पूरे झारखंड में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाते हुए 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।
बिहार में जदयू के बंपर जीत तथा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने को लेकर झारखंड प्रदेश जदयू के कार्य समिति की ओर से उन्हें बधाई दी गई।बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का जन्मदिन आगामी 01 मार्च को सभी जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है और जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो सदस्यता अभियान को लेकर झारखंड के सभी प्रमंडल का दौरा करेंगे।बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारीय श्रवण कुमार ने किया। बैठक में सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक में धनबाद जिला की ओर से जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव उदय सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिंह, मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र राही ने भाग लिया।