बहुजन समाज पार्टी धनबाद का समीक्षा बैठक शनिवार को कार्मिक नगर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय कुमार ने एवं संचालन बाघमारा विधान सभा प्रभारी हारु दास ने किया। जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में भी जातिय, सामाजिक उत्पीड़न जोरो पर है। महिलाओं पर दमन उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जगह जगह बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है, आरक्षण और संविधान पर लगातार हमला किया जा रहा हैं। इसलिए बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करना समय की मांग है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह जॉन प्रभारी सुबल दास ने अपने वक्तव्य में बताया कि 15 जनवरी जो बसपा सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही पार्टी विस्तार और आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रमुखता से लडेगी। बैठक में सर्वसम्मत से जिला प्रभारी का चुनाव प्रमोद कुमार का हुआ। बैठक में प्रदेश सचिव बाबूराम मांझी, प्रदेश सचिव गौतम कुमार, जिला महासचिव मनोज बौद्ध, परमहंस सक्सेना, जय श्री, सहातम राम इत्यादि उपस्थित रहे।