Breaking News

उपायुक्त की अध्यक्षता में हर घर जल प्रतिवेदित पंचायतों में जल सेवा आकलन हेतु की गई बैठक

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में दिनांक 10.01.2026 को समाहरणालय स्थित सभागार में जल सेवा आकलन की बैठक हुई।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा हर हर जल प्रतिवेदित ग्राम पंचायत में कार्यशील घरेलू नल से कनेक्शन एवं जलापूर्ति से संबंधित आंकड़ों को ग्राम सभा से अनुमोदित कर e स्वराज portal पर प्रविष्टि हेतु निर्देश दिया गया। इस संबंध में संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया एवं पेयजल विभाग के कनीय अभियंता ग्रामों का सर्वे कर निश्चित समय के अंदर आंकड़ों का संग्रहण कर पंचायत सचिव के लॉगिन आईडी से पोर्टल पर एंट्री करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल 1 एवं 2 धनबाद , जिला समन्वयक, जल जीवन मिशन मिशन के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत जलापूर्ति के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी गई।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी जिला समन्वयक, सभी कनीय अभियन्ता, सहायक अभियन्ता , मुखिया , पंचायत सचिव व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment