धनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बलियापुर, धनबाद में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी सीमांत क्षेत्रों के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा उनके बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।शिविर में फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट परामर्श तथा सामान्य स्वास्थ्य मार्गदर्शन जैसी विभिन्न सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को सभी सुविधाएँ बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि समुदाय में आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करने वाला रहा।इस संयुक्त पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं जागरूकता की सुविधाएँ पहुँचाना।