धनबाद (DHANBAD): धनबाद थाना क्षेत्र के रांगा टांड़ स्थित रेलवे कॉलोनी के नेताजी क्लब के पास उपद्रवियों का हंगामा फैलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक परिवार ने मोहल्ले में शराब सेवन और भीड़ लगाने का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक लोगों ने परिवार के साथ झगड़ा किया और गाली-गलौज तथा मारपीट के बीच हवाई फायरिंग भी कर दी। करीब चार राउंड गोली चलने से इलाके में अफरातफरी और डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान तीन खोखे बरामद किए। फिलहाल पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग दहशत में हैं तथा आरोपियों की तलाश जारी है।