“आज दिनांक 28 सितंबर 2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले झरिया विधानसभा क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित मदन राम के आवासीय कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके महान जीवन संघर्षों और बलिदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को मिली आजादी हमारे वीर शहीदों के साहस और बलिदान का ही परिणाम है, जिनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, संगठन सचिव शिवकुमार यादव, आदित्य नारायण, भगवान सिंह, दिनेश खरवार, राजेश राम, बोलाई सिंह, महेंद्र कुमार, अहमद अंसारी, जसीम अंसारी, दिलीप साव, अनवर अंसारी, तारकनाथ मुखर्जी, शबनम परवीन, इम्तियाज अंसारी, टरना अंसारी, मुन्ना खरवार, नेबू प्रमाणिक, शमशाद खान, युवा मोर्चा संगठन सचिव डब्लू अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और भगत सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।”
कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोर्ट