आज स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान |

Share This News

आज दिनांक 28.09.2025 को “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के बारहवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसरों, प्रतीक्षालयों, बाथरूमों, शौचालयों एवं ट्रेनों के शौचालयों की समुचित सफाई की गई।
इस अभियान के अंतर्गत यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
धनबाद मंडल यात्रियों की सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने हेतु लगातार प्रयासरत है और “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोर्ट

Leave a comment