ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा समिति की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ।

Share This News

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छठ तालाब, ठाकुर कुल्ही धैया की ओर से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित थी।
पहले वर्ग में कक्षा प्रथम से तृतीय तक के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर आशी सिंह , द्वितीय नंदिनी सिंह तथा तृतीय स्थान पर रोहित कुमार रहे ।
दूसरे वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरव मिश्रा,द्वितीय हर्ष कुमार तथा तीसरा स्थान श्रेयांश कुमार ने प्राप्त किया। साथ ही तृतीय वर्ग की प्रतियोगिता में पूर्वी सिंह, रिद्धि कुमारी तथा श्रेया शर्मा क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

सभी विजेता प्रतिभागियों को पूजा समिति की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ,सचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष रंजीत जायसवाल , प्रतियोगिता के निर्णायक श्री मनीष जायसवाल, श्री डी के श्रीवास्तव सहित सुनील चौरसिया, आशीष जायसवाल, संजय मिश्रा, अप्पू चौरसिया, , नीरज सिंह, मनोज सिंह, विमल कुमार, संतोष रजक, प्रसून्न पांडे, भोला नाथ पांडे, अमित सिंह, द्वारिका नाथ मंडल, जयशंकर ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर , सहित सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी एवम उनके अभिभावक गण उपस्थित थे

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोर्ट

Leave a comment