बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की 11वीं वर्षगांठ दुर्गा पूजा का शुभारंभ

Share This News

आज बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की 11वीं वर्ष की दुर्गा पूजा का शुभारंभ नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा द्वारा पवित्र दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, धनबाद के पूर्व मेयर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल, JITA के अध्यक्ष श्री अमितेश सहाय, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राधे श्याम गोस्वामी, श्री अशोक पाल, श्री ललित कटेसरिया, श्री शांतनु चंद्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही सैकड़ों सदस्य एवं उनके परिवारजन भी इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।
इस वर्ष की पूजा का विशेष फोकस स्वच्छता और पारंपरिक दुर्गा पूजा की गरिमा पर रखा गया है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन भक्तों के बीच भोग वितरित किया जाएगा। हमारी परंपरा के अनुरूप, भोग का वितरण मिट्टी के कटोरों में किया जाता है तथा पूजा पंडाल परिसर में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग पूर्णतः निषेध है।
बंगाली वेलफेयर सोसाइटी, धनबाद के समस्त नागरिकों को आमंत्रित करती हैं कि वे अपने परिवार सहित हीरापुर, चिल्ड्रन पार्क पधारें और इस पावन दुर्गा पूजा महोत्सव का आनंद लें।

Leave a comment