Breaking News

धनबाद में बाइक से निकला फ्लैग मार्च, DC महोदय और SSP महोदय ने पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share This News

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त श्री आदित्य रंजन और एसएसपी श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम ने बाइक से फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का संदेश देना था। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना और आम नागरिकों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना इसका मकसद रहा।

कई इलाकों का किया गया भ्रमण

पुलिस लाइन से निकला फ्लैग मार्च स्टील गेट, गोल बिल्डिंग, झारखंड मैदान, बरमसिया, मनईटांड, जोड़ा फाटक, धनसार, बैंक मोड़, मटकुरिया, केंदुआडीह, जोगता, लोदना, सिजुआ, कतरास, बाघमारा, विनोद बिहारी चौक, पांडरपाला, भूली, वासेपुर और नया बाजार, पूजा टाकीज, कोर्ट मोड़ समेत दर्जनों क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार इलाके की स्थिति का जायजा लेते रहे।

पूजा पंडालों और मेलों का निरीक्षण

फ्लैग मार्च के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और मेलों का निरीक्षण किया गया। वरीय अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई ताकि भीड़भाड़ के दौरान आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो।

फ्लैग मार्च में शामिल रहे कई अधिकारी व जवान

फ्लैग मार्च में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एसएसपी श्री प्रभात कुमार, सिटी एसपी श्री ऋतविक श्रीवास्तव, एडीएम (विधि-व्यवस्था) श्रीमती हेमा प्रसाद, एसडीएम श्री राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय श्री धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था श्री नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय श्री शंकर कामती, डीएसपी ट्रैफिक श्री अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर श्री संजीव कुमार सहित विभिन्न थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

फ्लैग मार्च के दौरान पूजा समितियों ने भी पुलिस-प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment