Breaking News

वासेपुर में प्रिंस खान के गुर्गे अदनान उर्फ अंडा के घर पुलिस की कुर्की जब्ती

Share This News

धनबाद। शनिवार को वासेपुर के कमरमकदुनी रोड स्थित प्रिंस खान के गुर्गे और आरोपी अदनान उर्फ अंडा के घर बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

भूली ओपी थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि अदनान उर्फ अंडा कई आपराधिक मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था, जिसे शनिवार को अमल में लाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर नोटिस चिपकाया और सामान की जब्ती की कार्रवाई पूरी की।

कुर्की-जब्ती के दौरान आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लोगों को समझाया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों पर नकेल कसने और अपराध पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार, अदनान उर्फ अंडा पर वासेपुर समेत कई इलाकों में आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार कर रही है।

Leave a comment