Dhanbad News: SNMMCH में आपातकालीन विभाग में विवाद, डॉक्टर और स्टाफ घायल

Share This News

Dhanbad: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) के आपातकालीन विभाग में गुरुवार रात मरीज के परिजनों और चिकित्सकों के बीच विवाद हाथापाई तक पहुँच गया। इस घटना में करीब आधा दर्जन डॉक्टर और कई स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद नाराज़ चिकित्सकों और कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। हड़ताल के कारण इमरजेंसी सेवाएं बाधित हो गईं और सैकड़ों मरीजों को इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक अस्पताल परिसर में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, वे अपने कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे।

अस्पताल प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने और इस दौरान मरीजों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए सहयोग करने की अपील की है।

संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment