पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता व देश के मजबूत स्तंभ थे-पप्पू कुमार तिवारी

Share This News

आधुनिक भारत के निर्माता,पूर्व प्रधानमंत्री,भारतरत्न स्व.राजीव गाँधी जी के जयन्ती पर उन्हें पप्पु कुमार तिवारी ने किया नमन!

आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता व देश के मजबूत स्तंभ थे,युवा भारत की संकल्पना के साथ आधुनिक भारत की नींव रखने वाले हमारे प्रिय नेता आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति व पंचायती राज के जनक,देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री,भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से देश को एक मजबूत दिशा दी थी,स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को दुनिया की उच्च तकनीकी से पूर्ण करने के साथ-साथ भारत की एकता को बनाए रखने व 21वीं सदीं के भारत का निर्माण का लक्ष्य था, इनकी सोच भारत को सुंदर,सशक्त एवं एक मजबूत भारत बनाने एवं ऐसे भारत का सपना था जो मानवता की सेवा के लिए देश मजबूत,स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हो और हमारा भारत विश्व में सबसे आगे हो।
आगे उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में भारत को एक नई दिशा दी थी , इन्होंने भारत में संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है,भारतीय इतिहास में इनका महत्वपूर्ण योजना पंचायती राज,सूचना क्रांति,18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना,जवाहर नवोदय विद्यालय,महिलाओं के लिए आरक्षण ,ST/SC अत्याचार निवारण अधिनियम,दूरसंचार,अग्नि मिसाइल,दल-बदल विरोधी कानून,राष्ट्रीय एकीकरण,विदेश नीति समेत अनगिनत ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाओं को भारत में धरातल पर लाने का काम किया ,उन्होंने देश को एकता और भाईचारे की सूत्र में बांधने का प्रयास काफी अनुकरणीय रही है।
आगे उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने राजनीतिक कार्यकाल में संतुलन,मर्यादा एवं संयमपूर्वक आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता के साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रीय जिम्मेवारी का सफलतम निर्वहन किया,वे सौम्य स्वभाव के बड़े राजनेता थे,देश को महत्वपूर्ण सौगात व नई दिशा देने वाले महापुरुष शौर्य राजीव गांधी जी के जयन्ती व सद्भावना दिवस पर उन्हें कांग्रेस परिवार की ओर से उन्हें सादर नमन किया!

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment