वन भूमि में बाउंड्री वॉल बनाकर पार्क का करें निर्माण – उपायुक्त

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज जिले के विभिन्न अंचलों में स्थित वन भूमि की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अंचल अंतर्गत राजस्व दस्तावेज में दर्ज वन-भूमि एवं जंगल-झाड़ी भूमि की खाता, प्लॉट, रकवा सहित मौजावार विवरणी की समीक्षा की। साथ ही वन भूमि में बाउंड्री वॉल बनाकर आम जनों के लिए पार्क का निर्माण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने वन भूमि की पहचान जिला स्तरीय समिति द्वारा कर राज्य स्तरीय विशेषज्ञ समिति को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, आईटी मैनेजर श्री रूपेश कुमार मिश्रा के अलावा विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी मौजूद थे।

सवांददाता -गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment