जनता दरबार में महीनों से बंद दिव्यांग पेंशन का त्वरित हुआ निष्पादन

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जन शिकायत कोषांग के प्रभारी श्री उमेश हांसदा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना तथा उनके आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की।

जनता दरबार में एक व्यक्ति का कई महीनों से बंद दिव्यांग पेंशन से संबंधित एक मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। पेंशन बंद रहने के कारण लाभुक को हो रही परेशानी को देखते हुए मामले में त्वरित पहल कर समाधान सुनिश्चित किया गया।

इसके अलावा जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जन शिकायत कोषांग प्रभारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Leave a comment